खेल की खबरें | एड्रियन करमाकर ने पुरुषों की थ्री पी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता, भारत शीर्ष पर कायम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एड्रियन करमाकर ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन (3पी) में कांस्य पदक जीता जो टूर्नामेंट का उनका दूसरा पदक है जिससे भारत ने शुक्रवार को यहां अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) के जूनियर विश्व कप में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा।

सुहल (जर्मनी), 23 मई एड्रियन करमाकर ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन (3पी) में कांस्य पदक जीता जो टूर्नामेंट का उनका दूसरा पदक है जिससे भारत ने शुक्रवार को यहां अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) के जूनियर विश्व कप में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा।

बीस साल के एड्रियन अपना पहला विश्व कप खेल रहे हैं, उन्होंने 446.6 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि ओलंपियन और पूर्व प्रोन जूनियर विश्व चैंपियन फ्रांस के रोमेन औफ्रेरे ने स्वर्ण पदक जीता।

दो बार के प्रोन जूनियर विश्व चैंपियन जेन्स ओस्टली ने 459.1 अंक के साथ रजत पदक जीता।

एड्रियन ने मंगलवार को 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

भारत तीन दिन की प्रतियोगिता के बाद एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।

एड्रियन ने 588 के स्कोर के साथ 45 शॉट के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया जिससे उन्हें 55 खिलाड़ियों में चौथा स्थान मिला। रोमेन और जेन्स क्वालिफिकेशन दौर में क्रमशः पहले और तीसरे स्थान पर रहे।

वहीं 17 वर्षीय अनुष्का ठोकुर का अपने पहले विश्व कप में जूनियर महिलाओं की 3पी में बहादुरी भरा प्रयास व्यर्थ चला गया और वह फाइनल में सातवें स्थान पर रहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\