देश की खबरें | योग को अपनाओ, तनाव को दूर भगाओ : बंगाल के राज्यपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 संकट के बीच रविवार को छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को पश्चिम बंगाल के विभिन्न स्थानों पर पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। शैक्षणिक संस्थानों के अधिकारियों और कई नेताओं ने लोगों से तनाव और चिंता को दूर रखने के लिए योग के रूप में स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने का आग्रह किया।

कोलकाता, 21 जून कोविड-19 संकट के बीच रविवार को छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को पश्चिम बंगाल के विभिन्न स्थानों पर पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। शैक्षणिक संस्थानों के अधिकारियों और कई नेताओं ने लोगों से तनाव और चिंता को दूर रखने के लिए योग के रूप में स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने का आग्रह किया।

इस वर्ष, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘घर पर योग और परिवार के साथ योग’ है।

यह भी पढ़े | कोरोना के गोवा में रविवार को 64 नए मामले पाए गए: 21 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने इस अवसर पर पत्नी के साथ राजभवन में योगाभ्यास किया।

धनखड़ ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘घर पर योग, परिवार के साथ योग। योगाभ्यास में भाग लें। योग को नमस्कार कहें, तनाव को अलविदा कहें। तनाव-मुक्त व ताजा महसूस करें। खुशियाँ फैलाएं। कोविड-19 को हराएगा योग।’’

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: भारत ने बनायी कोविड-19 उपचार के लिए दो दवाइयां, जानिए कैसे होगा उनका प्रयोग.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने निको पार्क में कुछ कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक दूरियां बनाए रखते हुये योग किया। पार्टी के सहयोगी, सायंतन बसु और राहुल सिन्हा ने अपने घरों में आसन किए।

राज्य के कई विश्वविद्यालयों ने छात्रों से घर पर योग करने के वीडियो और तस्वीरें साझा करने का अनुरोध किया है।

कलकत्ता विश्वविद्यालय की प्रो वाइस चांसलर मीनाक्षी रॉय ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘हमारे कई छात्रों ने वीडियो भेजे हैं। हम हर साल इस दिन को मनाते हैं। इन वीडियो को हम अपनी वेबसाइट पर डालेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\