देश की खबरें | वनाग्नि रोकने को शीतलाखेत मॉडल अपनायें : धामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के जंगलों में धधक रही आग से निपटने के लिए अधिकारियों को अल्मोड़ा का शीतलाखेत मॉडल अपनाए जाने का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वन विभाग से प्रभावित जिलों में तत्काल नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश दिये हैं ।

देहरादून, दो मई उत्तराखंड के जंगलों में धधक रही आग से निपटने के लिए अधिकारियों को अल्मोड़ा का शीतलाखेत मॉडल अपनाए जाने का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वन विभाग से प्रभावित जिलों में तत्काल नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश दिये हैं ।

वनाग्नि की रोकथाम के संबंध में एक समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतलाखेत के लोगों ने जंगलों और वन संपदा को आग से बचाने का संकल्प लेते हुए तय किया है कि वे पूरे सत्र में अपने खेतों में कूड़ा और कृषि अवशेष नहीं जलायेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में महिला मंगल दलों और युवक मंगल दलों ने 'जंगल बचाओ, पर्यावरण बचाओ' की शपथ ली है । उन्होंने कहा कि यही मॉडल प्रदेश में अन्य जगहों पर अपनाया जाना चाहिए ।

धामी ने प्रभावित जिलों में नोडल अधिकारी तैनात करने, आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल करने, रिस्पांस टाइम कम करने तथा प्रभागीय वन अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने के निर्देश दिए ।

उन्होंने चारधाम यात्रा के दौरान वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के लिये भी कहा ।

उन्होंने अधिकारियों से वनाग्नि को रोकने के लिए एक अल्पकालिक और दूसरी अनुसंधान से जुड़े संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों के सहयोग से एक दीर्घकालिक योजना बनाने के लिये कहा ।

मुख्यमंत्री ने वन विभाग से राजस्व, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ ही जन सहयोग लेने को भी कहा ।

प्रदेश में सोमवार को वनाग्नि की 36 घटनाएं दर्ज की गयीं जिनमें 54.8 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ तथा 1,75,200 करोड़ रू की अनुमानित आर्थिक क्षति हुई ।

उत्तराखंड के जंगलों में इस वर्ष अब तक 1880 आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिनमे 3010.54 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है तथा 78,80,279 रू की ​आर्थिक क्षति हुई है । इन घटनाओं में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है तथा छह अन्य घायल हुए हैं ।

दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट