देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक फेरबदल, तीन आईएएस अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल सरकार ने नौकरशाही में फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को नयी जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

कोलकाता, 31 अगस्त पश्चिम बंगाल सरकार ने नौकरशाही में फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को नयी जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

शुक्रवार रात जारी आदेश के मुताबिक, 1993 बैच के आईएएस अधिकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रभात कुमार मिश्रा को योजना और सांख्यिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार के साथ वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

मिश्रा पहले सिंचाई और जलमार्ग विभाग के साथ जल संसाधन जांच एवं विकास विभाग और परियोजना निदेशक, एआईडीएम के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

आदेश के अनुसार, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पंत को सिंचाई एवं जलमार्ग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

1991 बैच के आईएएस अधिकारी पंत के पास पहले योजना एवं सांख्यिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार था।

आदेश के मुताबिक, 1993 बैच की आईएएस अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) रोशनी सेन जल संसाधन जांच एवं विकास विभाग की नयी एसीएस और परियोजना निदेशक, एडीएमआई होंगी।

इसमें कहा गया है कि सेन अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में मत्स्य पालन, जलीय कृषि, जलीय संसाधनों और बंदरगाह मामलों का प्रभार संभालती रहेंगी। वह पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के पद पर भी बनी रहेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड