विदेश की खबरें | तूफान से प्रभावित कैलिफोर्निया में बारिश से पहले साफ-सफाई में जुटा प्रशासन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कई इलाकों में बारिश नहीं होने के बीच बुधवार को उत्तरी क्षेत्र में एक बार फिर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है। राज्य में शुक्रवार को मौसम बेहद खराब रहने का अनुमान है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कई इलाकों में बारिश नहीं होने के बीच बुधवार को उत्तरी क्षेत्र में एक बार फिर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है। राज्य में शुक्रवार को मौसम बेहद खराब रहने का अनुमान है।

कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजोम ने सांताक्रूज तट पर कैपिटोला शहर के दौरे के दौरान कहा कि तूफान और इससे संबंधित घटनाओं में कम से कम 17 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने आशंका जताई कि मृतक संख्या में वृद्धि हो सकती है।

अधिकारियों ने बताया कि सैन जॉयकिन घाटी क्षेत्र में मंगलवार तड़के आकाशीय बिजली के कारण पेड़ गिर गया और इसकी चपेट में आकर एक ट्रक चालक और एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई।

गवर्नर ने कहा कि कैलिफोर्निया के 58 कांउटी में से आधे से अधिक को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया है।

‘लॉस एंजिलिस टाइम्स’ अखबार की खबर के मुताबिक, आपदा विशेषज्ञ एडम स्मिथ ने कहा कि सोमवार से शुरू हुए तूफान और पिछले महीने आए तूफान के चलते हुए नुकसान के मद्देनजर मरम्मत कार्यों में एक अरब डॉलर से अधिक का खर्च आ सकता है।

वहीं, बाढ़ और भूस्खलन के कारण बंद हुए राजमार्गों को दोबारा बहाल करने के लिए कर्मचारी जुटे रहे, जबकि उन लगभग 10,000 लोगों से अपने घर लौटने को कहा गया है, जिन्हें तूफान के कारण अपने घरों को छोड़ना पड़ा था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\