ताजा खबरें | सेना में ‘आदिवासी रेजीमेंट’ बनाई जाए: कांग्रेस सांसद

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस सांसद बालूभाऊ धानोरकर ने सोमवार को लोकसभा में सरकार से आग्रह किया कि सेना में ‘आदिवासी रेजीमेंट’ बनाई जाए ताकि आदिवासी युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

नयी दिल्ली, 28 मार्च कांग्रेस सांसद बालूभाऊ धानोरकर ने सोमवार को लोकसभा में सरकार से आग्रह किया कि सेना में ‘आदिवासी रेजीमेंट’ बनाई जाए ताकि आदिवासी युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

उन्होंने सदन में नियम 377 के तहत यह विषय उठाया।

धानोरकर ने यह भी कहा कि आदिवासी लोगों के लिए ‘वनवासी’ और ‘गिरिजन’ जैसे ‘अपमानजनक शब्दों’ का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘आदिवासी को वनवासी और गिरिजन कहना सही नहीं है। आदिवासी को आदिवासी कहना सही होगा। आदिवासियों के लिए इस तरह के अपमानजनक शब्दों के उपयोग को रोकने के लिए प्रावधान होना चाहिए।’’

कांग्रेस सांसद ने कहा कि सेना में ‘आदिवासी रेजीमेंट’ होनी चाहिए। इससे जनजातीय युवाओं को सेना में शामिल करने के लिए उत्साहित किया जा सकेगा।

भाजपा के नायब सिंह ने कहा कि यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों की यहीं पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था की जाए।

कांग्रेस के एंटो एंटनी ने कहा कि केरल में ‘सिल्वरलाइन’ परियोजना का पूरे केरल में विरोध हो रहा है, ऐसे में केंद्र सरकार से आग्रह है कि इस परियोजना को निरस्त किया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\