देश की खबरें | आदित्य की मुख्यमंत्री को वर्ली से चुनाव लड़ने की चुनौती ‘बचकाना’ है : शिंदे गुट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे की ओर से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मुंबई की वर्ली सीट से उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती को बालासाहेबबंची शिवसेना (बीएसएस) ने मंगलवार को ‘बचकाना’ करार दिया।

ठाणे, सात फरवरी महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे की ओर से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मुंबई की वर्ली सीट से उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती को बालासाहेबबंची शिवसेना (बीएसएस) ने मंगलवार को ‘बचकाना’ करार दिया।

आदित्य ठाकरे वर्ली से शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के मौजूदा विधायक हैं और वह (आदित्य) पिता उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती महा विकास आघड़ी (एमवीए) सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।

शिंदे की अगुवाई वाली बालासाहेबंची शिवसेना के प्रवक्ता नरेश म्हस्के ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आदित्य ठाकरे शाखा प्रमुख (स्थानीय पार्टी इकाई प्रमुख) भी नहीं हैं और उन्हें मुख्यमंत्री के साथ अपनी तुलना बंद करनी चाहिए, जो एक बड़े नेता हैं।

म्हस्के ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में सुनील शिंदे और किशोरी पेडनेकर जैसे शिवसेना (यूबीटी) के कई वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी कर मध्य मुंबई के वर्ली से आदित्य ठाकरे को टिकट दिया गया था।

ठाणे के पूर्व महापौर ने कहा कि आदित्य ठाकरे द्वारा मुख्यमंत्री शिंदे को वर्ली से उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती देना ‘बचकाना’ है।

आदित्य ठाकरे ने पिछले शुक्रवार को मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था, “ मैंने इस असंवैधानिक मुख्यमंत्री को चुनौती दी है कि मैं वर्ली से विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा और आप मेरे खिलाफ चुनाव लड़िये। देखते हैं आप वर्ली से कैसे जीतते हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट