जरुरी जानकारी | आदित्यनाथ ने किया आम महोत्सव का उद्घाटन, किसानों को साल में एक अतिरिक्त फसल उगाने की सलाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में तीन दिवसीय आम महोत्सव का उद्घाटन किया और किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए हर साल एक अतिरिक्त फसल उगाने की सलाह दी।

लखनऊ, चार जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में तीन दिवसीय आम महोत्सव का उद्घाटन किया और किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए हर साल एक अतिरिक्त फसल उगाने की सलाह दी।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आम महोत्सव जैसे मंच न केवल उत्सव होते हैं, बल्कि वे खरीदारों, विक्रेताओं, वैज्ञानिकों और किसानों को आपसी लाभ के लिए ज्ञान और अनुभवों का आदान-प्रदान करने का मौका भी देते हैं।’’

उन्होंने किसानों को साल में एक अतिरिक्त फसल लेने की सलाह देते हुए कहा, ‘‘औरैया जैसे क्षेत्रों में किसान आधुनिक तरीकों से सालाना तीन फसलें आलू, मक्का और फिर धान उगा पा रहे हैं।’’

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘एक किसान ने एक एकड़ मक्का से एक लाख रुपये का मुनाफा कमाया। यही उन्नत कृषि की ताकत है।’’

मुख्यमंत्री ने किसानों को बागवानी और अच्छी कीमत दिलाने वाली फसलों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा, ‘‘खेती में प्रगति का मतलब राज्य और देश की प्रगति है। जब किसान समृद्ध होंगे, तो विकसित भारत का सपना साकार हो जाएगा।’’

आदित्यनाथ ने राज्य के भीतर कृषि उन्नति में क्षेत्रीय असमानताओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों ने आधुनिक कृषि तकनीक अपनाई है और वे अच्छा मुनाफा कमा रहे है, लेकिन बुंदेलखंड या पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए पहले ऐसा नहीं कहा जा सकता था।’’

हालांकि, उन्होंने कहा कि प्रमुख परियोजनाओं के माध्यम से सिंचाई चुनौतियों को हल करने के सरकारी प्रयासों की बदौलत यह अंतर कम हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने किसानों से बागवानी और वन विभागों के सहयोग से अपने खेतों में फल, औषधीय पौधे और लकड़ी देने वाले पेड़ लगाने पर विचार करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘‘फलों के बागों के विस्तार और हर्बल और वाणिज्यिक वानिकी की खेती में निजी क्षेत्र की भागीदारी देखना उत्साहजनक है।’’

आदित्यनाथ ने महोत्सव के आयोजन के लिए बागवानी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए सुझाव दिया कि इस तरह के आयोजन राज्य के अन्य प्रमुख जिलों में भी किए जाने चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड