देश की खबरें | दिशा सालियान की मौत पर पुलिस के हलफनामे पर बोले आदित्य: बदनाम करने की कोशिश के बाद भी चुप रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिशा सालियान की मौत के मामले में विरोधी दलों द्वारा निशाना बनाए गए शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे ने बृहस्पतिवार को पुलिस के हलफनामे पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया जिसमें युवती की मृत्यु के संबंध में किसी भी तरह की आपराधिक साजिश से इनकार किया गया है।

मुंबई, तीन जुलाई दिशा सालियान की मौत के मामले में विरोधी दलों द्वारा निशाना बनाए गए शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे ने बृहस्पतिवार को पुलिस के हलफनामे पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया जिसमें युवती की मृत्यु के संबंध में किसी भी तरह की आपराधिक साजिश से इनकार किया गया है।

ठाकरे ने कहा कि वह बदनाम करने के प्रयासों के बावजूद चुप रहे।

हालांकि, उनके धुर विरोधी और महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कहा कि सालियान को न्याय मिलेगा क्योंकि "पिक्चर अभी बाकी है।"

सालियान की मौत आठ जून, 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक रिहायशी इमारत की 14वीं मंजिल से गिरकर हुई थी। इसके बाद शहर की पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की थी।

मुंबई पुलिस ने पिछले महीने मुंबई उच्च न्यायालय में एक हलफनामा प्रस्तुत किया था जिसमें कहा गया था कि सालियान ने आत्महत्या की थी और उनकी मौत के संबंध में कोई साजिश नहीं पाई गई है।

उसने अपनी इच्छा से फ्लैट की खिड़की से छलांग लगा दी थी, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव पर यौन और/या शारीरिक हमले के किसी भी संकेत का उल्लेख नहीं है।

हालांकि, उनके पिता सतीश सालियान ने इस वर्ष मार्च में उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर अपनी बेटी की मौत की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने और शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी।

सालियान की याचिका में आरोप लगाया गया कि "दिशा का बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई, तथा कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों को बचाने के लिए राजनीतिक रूप से साजिश रची गई।"

जब पत्रकारों ने बृहस्पतिवार को विधान भवन परिसर में ठाकरे से पुलिस के हलफनामे के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "पिछले पांच सालों से कुछ लोग मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने उस समय उन्हें जवाब नहीं दिया और अब भी कोई जवाब नहीं दूंगा।"

ठाकरे की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए मत्स्य पालन एवं बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे ने कहा कि मामला अब भी अदालत में लंबित है।

विधान भवन परिसर में राणे ने कहा, "जो खबर बताई जा रही है, वह 17 जून के एसआईटी हलफनामे पर आधारित है। हालांकि, दिशा सालियान के पिता ने इसे चुनौती देते हुए एक और हलफनामा दायर किया है। इसलिए, मामला अभी खत्म नहीं हुआ है।"

उन्होंने कहा, "एसआईटी रिपोर्ट पर अदालत की टिप्पणियों की अलग व्याख्या नहीं की जानी चाहिए। दिशा के पिता द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर हैं और मामला विचाराधीन है। अगली सुनवाई 16 जुलाई को होनी है।"

एक लोकप्रिय फिल्मी संवाद का उपयोग करते हुए भाजपा नेता ने कहा, "पिक्चर अभी बाकी है... दिशा सालियान को न्याय मिलेगा।"

इस संबंध में ठाकरे द्वारा दायर मानहानि की शिकायत का स्वागत करते हुए राणे ने कहा, "मैं इसका स्वागत करता हूं। अदालत में सच्चाई सामने आनी चाहिए।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी