खेल की खबरें | अदिति ने बढ़त कायम रखी, अमनदीप ने कट हासिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक ने यहां मैजिकल कीनिया लेडीज ओपन के दूसरे दौर में शानदार फॉर्म जारी रखते हुए अपनी बढ़त चार से पांच शॉट की कर ली।

विपिंगो (कीनिया), तीन फरवरी भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक ने यहां मैजिकल कीनिया लेडीज ओपन के दूसरे दौर में शानदार फॉर्म जारी रखते हुए अपनी बढ़त चार से पांच शॉट की कर ली।

दो महीने गोल्फ से दूर रही यह स्टार भारतीय गोल्फर इस नये सत्र में खेल रही हैं। उनके नाम तीन लेडीज यूरोपीय टूर के खिताब हैं।

अदिति ने तीन अंडर 70 का कार्ड खेला और पहले दिन उन्होंने छह अंडर 67 का कार्ड खेला था। इससे वह अन्य गोल्फरों पर पांच शॉट की बढ़त बनाये हैं।

वहीं 2022 हीरो महिला इंडियन ओपन की उप विजेता अमनदीप द्राल 74-74 के कार्ड से संयुक्त रूप से 22वें स्थान पर हैं और कट में जगह बनाने में सफल रहीं।

भारत की एमेच्योर गोल्फर अवनी प्रशांत के भी कट में जगह बनाने की उम्मीद है, वह दूसरे दौर में 11 होल के बाद एक अंडर पर थीं।

अभी वह संयुक्त 17वें स्थान पर हैं, लेकिन उनका स्थान दिन के खेल के बाद तय होगा।

दीक्षा डागर, वाणी कपूर और सहर अटवाल के कट से चूकने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू