देश की खबरें | आदि कैलाश यात्रा शुरू, शिव-पार्वती मंदिर के कपाट भी खुले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आदि कैलाश यात्रा शुक्रवार को शुरू हो गई, जिसके पहले दिन तीर्थयात्रियों का पहला जत्था शिखर के दर्शन के लिए पहुंचा।

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड), दो मई आदि कैलाश यात्रा शुक्रवार को शुरू हो गई, जिसके पहले दिन तीर्थयात्रियों का पहला जत्था शिखर के दर्शन के लिए पहुंचा।

शिखर से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित शिव-पार्वती को समर्पित मंदिर भी रंग समुदाय द्वारा पारंपरिक अनुष्ठान करने के साथ दोपहर 12 बजे भक्तों के लिए खोल दिया गया।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ शहर के एक भक्त कार्तिक भाटिया ने बताया कि मंदिर के द्वार खुलते समय 150 रंग ग्रामीणों समेत 200 से अधिक भक्त मौजूद थे।

धारचूला के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मंजीत सिंह ने बताया कि व्यास घाटी के कुटी गांव के पुजारी गोपाल सिंह कुटियाल और वीरेंद्र सिंह कुटियाल ने रंग जनजाति के रीति-रिवाजों के अनुसार मंदिर के कपाट खोले।

पुजारी अपनी पारंपरिक वेशभूषा में थे, जबकि व्यास घाटी के अन्य रंग गांवों के लोगों ने शिव और पार्वती की स्तुति में लोकगीत गाए।

एसडीएम ने बताया कि इस अवसर पर व्यास घाटी के सभी छह गांवों के लोगों समेत 1,500 से अधिक श्रद्धालु मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी