विदेश की खबरें | अतिरिक्त सचिव महावर ने नेपाल के विदेश मंत्री देउबा से द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मुनु महावर ने बुधवार को नेपाल के विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा से शिष्टाचार मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 29 जनवरी विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मुनु महावर ने बुधवार को नेपाल के विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा से शिष्टाचार मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

विदेश मंत्री के सचिवालय की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि दोनों अधिकारियों ने आपसी चिंता, साझा हित और भविष्य में सहयोग के क्षेत्रों से जुड़े मामलों पर चर्चा की।

बयान के मुताबिक, देउबा ने कहा कि नेपाल भारत के साथ अपने रिश्तों को अत्यधिक महत्व देता है। उन्होंने दोनों देशों और उनके लोगों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ावा देने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जाहिर की।

बयान के अनुसार, बैठक के दौरान देउबा और महावर सीमा कार्य समूह के बीच बैठकों के जरिये सीमा संबंधी मुद्दों को सुलझाने पर भी सहमत हुए।

पिछले कुछ वर्षों में सीमा कार्य समूह की बैठक नहीं हुई है।

बयान में कहा गया है, “देउबा ने भारतीय पक्ष को भैरहवा स्थित गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भारत के विभिन्न शहरों से जोड़ने वाले हवाई मार्गों से संबंधित नेपाल के अनुरोध के बारे में भी याद दिलाया।”

इसमें कहा गया है कि दोनों अधिकारियों ने नेपाल और भारत के बीच व्यापार एवं ऊर्जा पर हाल ही में संपन्न अंतर-सरकारी समिति की बैठक के फलदायी होने का भी जिक्र किया।

उन्होंने भविष्य में ऐसी द्विपक्षीय बैठकों के लगातार आयोजन की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।

बयान के मुताबिक, देउबा ने भारतीय पक्ष से अनुरोध किया कि वह टिंकर को महाकाली नदी के पूर्वी हिस्से से जोड़ने वाली सड़क के निर्माण के लिए भारतीय क्षेत्र में स्थित धारचूला के रास्ते आवश्यक उपकरणों के परिवहन की सुविधा प्रदान करे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी