एडीबी ने कोरोना वायरस से निपटने के लिये वित्तीय सहायता तीन गुना बढ़ाकर कर 20 अरब डॉलर की

एडीबी ने यह भी कहा कि उसने इस सहायता के तेजी से और बेहतर तरीके से वितरण को लेकर अपना कामकाज दुरूस्त करने के उपायों को भी मंजूरी दी है।

जमात

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने सोमवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे सदस्य देशों के लिये वित्तीय पैकेज को तीन गुना बढ़ाकर 20 अरब डॉलर कर दिया है।

एडीबी ने यह भी कहा कि उसने इस सहायता के तेजी से और बेहतर तरीके से वितरण को लेकर अपना कामकाज दुरूस्त करने के उपायों को भी मंजूरी दी है।

बहुपक्षीय वित्त पोषण एजेंसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इससे पहले एडीबी ने 18 मार्च को 6.5 अरब डॉलर के शुरुआती पैकेज की घोषणा की थी। बाद में अपने विकासशील सदस्य देशों की कोरोना वायरस महामारी के कारण लोगों के स्वास्थ्य और वृहद आर्थिक प्रभाव से निपटने में मदद को लेकर 13.5 अरब डॉलर की सहायता और देने की घोषणा की गयी है।

इसमें कहा गया है कि 20 अरब डॉलर के पैकेज में करीब 2.5 अरब डॉलर का रियायती और अनुदान के रूप में दिये जाने वाले संसाधन भी शामिल हैं।

एडीबी के अध्यक्ष मसात्सुगु असाकावा ने कहा, ‘‘एशिया और प्रशांत क्षेत्र में पिछले वर्षों के दौरान जो आर्थिक, सामाजिक विकास हुए हैं, इस महामारी ने उसे जोखिम में डाल दिया है। इसे गरीबी उन्मूलन के मामले में प्रगति को पलट दिया है और अर्थव्यवस्था को मंदी की तरफ ढकेल दिया है।’’

उन्होंने कहा कि इस पैकेज से विकासशील सदस्य देशों को महामारी के कारण उत्पन्न चुनौती और आर्थिक नरमी से निपटने में मदद मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट