जरुरी जानकारी | एडीबी ने भारत के शहरी बदलाव के लिए 10 अरब डॉलर की प्रतिबद्धता जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने अगले पांच साल में मेट्रो विस्तार सहित भारत के शहरी बदलाव के लिए 10 अरब अमेरिकी डॉलर तक की प्रतिबद्धता जताई है। एडीबी के अध्यक्ष मासातो कांडा ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, एक जून एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने अगले पांच साल में मेट्रो विस्तार सहित भारत के शहरी बदलाव के लिए 10 अरब अमेरिकी डॉलर तक की प्रतिबद्धता जताई है। एडीबी के अध्यक्ष मासातो कांडा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने शनिवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के बाद कहा, ‘‘शहर वृद्धि के इंजन हैं... एडीबी पूंजी जुटाएगा, वितरण में तेजी लाएगा और ऐसे समाधान को बढ़ावा देगा, जो भारत की शहरी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाएंगे और 2047 तक विकसित भारत की दिशा में बढ़ने के लिए लोगों की मदद करेंगे।’’

एडीबी ने बयान में कहा कि परिवर्तन योजना में सॉवरेन ऋण, निजी क्षेत्र का वित्तपोषण और तीसरे पक्ष की पूंजी शामिल है।

इस पहल में शहरी चुनौती कोष (यूसीएफ) अग्रणी है, जिसे एडीबी शहरी बुनियादी ढांचे के लिए निजी निवेश आकर्षित करने के लिए समर्थन दे रहा है।

भारत के 100 शहरों में विकास केंद्रों, रचनात्मक शहरी पुनर्विकास और पानी तथा स्वच्छता उन्नयन पर विश्लेषणात्मक कार्य यूसीएफ के लिए आधार तैयार कर रहे हैं।

एडीबी ने कहा कि उसने पात्र परियोजनाओं को तैयार करने और राज्यों तथा शहरी स्थानीय निकायों की क्षमता को मजबूत करने के लिए तकनीकी सहायता में 30 लाख डॉलर की प्रतिबद्धता जताई है।

कांडा ने एडीबी समर्थित दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस गलियारे का दौरा किया और उन महिलाओं से बात की जिनकी आजीविका परियोजना से जुड़े प्रशिक्षण के माध्यम से बेहतर हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट