खेल की खबरें | आदर्श सिंह पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल करने से चूके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय निशानेबाज आदर्श सिंह मंगलवार को यहां आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप की पुरुष 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में काउंटबैक के आधार पर पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल करने से चूक गए।

बाकू (अजरबेजान), 22 अगस्त भारतीय निशानेबाज आदर्श सिंह मंगलवार को यहां आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप की पुरुष 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में काउंटबैक के आधार पर पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल करने से चूक गए।

आदर्श ने क्वालीफिकेशन दौर में 583 अंक जुटाए जो यूक्रेन के डेनिस कुशनिरोव के समान थे। डेनिस ने छठा और अंतिम क्वालीफाइंग स्थान हासिल किया।

इस स्पर्धा का चौथा और अंतिम पेरिस ओलंपिक कोटा एस्टोनिया के पीटर ओलेस्क ने हासिल किया। ओलेस्क ने भी 583 अंक जुटाए थे लेकिन काउंटबैक के आधार पर आदर्श से एक स्थान आगे रहे।

इस स्पर्धा से अन्य कोटा चीन, जापान और यूक्रेन के खाते में गए।

स्पर्धा में हिस्सा ले रहे अन्य भारतीयों में विजयवीर सिद्धू 577 अंक के साथ 25वें स्थान पर रहे जबकि अनीष भानवाला ने 575 अंक के साथ 32वां स्थान हासिल किया।

भारत चार स्वर्ण और तीन कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में तीसरे स्थान पर बना हुआ है। चीन और अमेरिका पहले दो स्थान पर हैं।

प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे 101 देश में से 26 ने अब तक पदक जीते हैं। भारत ने चैंपियनशिप से तीन पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल किए हैं जिससे उसके कुल कोटा की संख्या छह हो गई है।

अंतिम दो ओलंपिक कोटा स्पर्धाएं पुरुष और महिला ट्रैप स्पर्धा बुधवार को शुरू होगी और दोनों के फाइनल गुरुवार को होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

मिडिल ईस्ट में बढ़ता संघर्ष: ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

\