जरुरी जानकारी | अडाणी ट्रांसमिशन का मुनाफा सितंबर तिमाही में 32 प्रतिशत घटकर 194 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी समूह की कंपनी अडाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही एकीकृत शुद्ध लाभ 32 प्रतिशत घटकर 194 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी ने बुधवार को बयान में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि प्रतिकूल विदेशी मुद्रा समायोजन से कंपनी का मुनाफा प्रभावित हुआ।

नयी दिल्ली, दो नवंबर अडाणी समूह की कंपनी अडाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही एकीकृत शुद्ध लाभ 32 प्रतिशत घटकर 194 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी ने बुधवार को बयान में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि प्रतिकूल विदेशी मुद्रा समायोजन से कंपनी का मुनाफा प्रभावित हुआ।

कंपनी ने कहा कि उसका एकीकृत शुद्ध लाभ साल दर साल आधार पर घटा है।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष (2021-22) की जुलाई-सितंबर तिमाही में 289 करोड़ रुपये एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

हालांकि, कंपनी की कुल आय आलोच्य तिमाही में बढ़कर 3,376.57 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले समान अवधि में यह 2,675.20 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी ने कहा कि इसके निदेशक मंडल ने बुधवार को हुई बैठक में सभी लागू नियामक / वैधानिक अनुमोदन के अधीन एक या एक से अधिक किस्तों में 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाने को गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) जारी करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

बोर्ड ने दो नवंबर यानी आज से बिमल दयाल को ट्रांसमिशन कारोबार के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और कंदरप पटेल को वितरण व्यवसाय के सीईओ के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal vs Italy, T20 World Cup 2026 17th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इटली के कप्तान हैरी मनेंटी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs Oman, T20 World Cup 2026 16th Match Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों से करारी शिकस्त, दुष्मंथा चमीरा और महेश थीक्षणा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें SL बनाम OMN के मैच का स्कोरकार्ड

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर अभिनेत्री सोनम पंडित का वीडियो वायरल; इंटरनेट पर मची धूम, 'मेरे साई' फेम एक्ट्रेस ने जीता फैंस का दिल

Sarla Maheshwari Dies: दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी नहीं रहीं, 71 साल की उम्र में दिल्ली में निधन; लोगों ने जताया दुख

\