जरुरी जानकारी | अडाणी पावर को मार्च तिमाही में 13.13 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विभिन्न कारोबार से जुड़े अडाणी समूह की कंपनी अडाणी पावर का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में 13.13 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने के कारण कंपनी लाभ में आयी है।

नयी दिल्ली, छह मई विभिन्न कारोबार से जुड़े अडाणी समूह की कंपनी अडाणी पावर का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में 13.13 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने के कारण कंपनी लाभ में आयी है।

अडाणी पावर ने बृहस्पतिवार को बीएसई को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में कंपनी को 1,312.86 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनी की कुल आय 2020-21 की चौथी तिमाही जनवरी-मार्च में बढ़कर 6,902.01 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 6,327.57 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 1,269.98 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले 2019-20 में उसे 2,274.77 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

अडाणी पावर की आय आलोच्य वित्त वर्ष में 28,149.68 करोड़ रुपये रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 में 27,841.81 करोड़ रुपये थी।

अडाणी पावर देश में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी है। इसकी स्थापित तापीय बिजली क्षमता 12,410 मेगावाट है। कंपनी के बिजली संयंत्र गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में है। इसके अलावा कंपनी का गुजरात में 40 मेगावाट क्षमता का सौर बिजली संयंत्र है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन

Tamil Nadu Shocker: बच्चों के यौन शोषण के आरोपी दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार