जरुरी जानकारी | अडाणी पावर का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में नौ गुना से अधिक होकर 6,594 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विभिन्न कारोबार से जुड़े अडाणी समूह की बिजली कंपनी अडाणी पावर का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में नौ गुना से अधिक होकर 6,594 करोड़ रुपये पहुंच गया। मुख्य रूप से एकबारगी आय और कर मोर्चे पर राहत से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

नयी दिल्ली, दो नवंबर विभिन्न कारोबार से जुड़े अडाणी समूह की बिजली कंपनी अडाणी पावर का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में नौ गुना से अधिक होकर 6,594 करोड़ रुपये पहुंच गया। मुख्य रूप से एकबारगी आय और कर मोर्चे पर राहत से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा, ‘‘अडाणी पावर का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 848 प्रतिशत उछलकर 6,594 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले 2022-23 की इसी तिमाही जुलाई-सितंबर में कंपनी का शुद्ध लाभ 696 करोड़ रुपये रहा था।’’

बयान के अनुसार कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) में सुधार, एकबारगी प्राप्त आय और कर मोर्चे पर राहत (डेफर्ड टैक्स एसेट) से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

कंपनी की एकीकृत आय चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 61 प्रतिशत बढ़कर 12,155 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले 2022-23 की इसी तिमाही में कंपनी की एकीकृत आय 7,534 करोड़ रुपये थी।

अडाणी पावर के अनुसार, आय बढ़ने का कारण बिजली की बिक्री मात्रा में वृद्धि है।

कंपनी की स्थापित तापीय बिजली क्षमता 15,210 मेगावाट है। कंपनी के आठ बिजलीघर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड