जरुरी जानकारी | अडाणी पावर का दिसंबर तिमाही का एकीकृत मुनाफा जबर्दस्त उछाल के साथ 2,738 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी पावर का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में जबर्दस्त उछाल के साथ 2,738 करोड़ रुपये रहा है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ नौ करोड़ रुपये रहा था।

नयी दिल्ली, 25 जनवरी अडाणी पावर का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में जबर्दस्त उछाल के साथ 2,738 करोड़ रुपये रहा है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ नौ करोड़ रुपये रहा था।

अडाणी पावर ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि आलोच्य तिमाही में उसकी कुल आमदनी बढ़कर 13,355 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 8,290 करोड़ रुपये रही थी।

अडाणी पावर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एस बी ख्यालिया ने बयान में कहा, “अडाणी पावर ने उत्कृष्टता के उच्चतम मानकों को हासिल करके सभी क्षेत्रों में अपना बेहतरीन प्रदर्शित जारी रखा है, जैसा 2023-24 की तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों से पता चलता है।”

उन्होंने ने कहा कि महान में चल रही 1,600 मेगावाट की पुरानी क्षमता का विस्तार पटरी पर है, जबकि “हम अधिग्रहण के जरिये विस्तार की भी तैयारी कर रहे हैं।’’

अडाणी पावर ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के साथ-साथ पहली तीनों तिमाहियों के दौरान मुंद्रा, उडुपी, रायपुर और महान संयंत्रों से भारी मात्रा में सहयोग मिलने के अलावा गोड्डा बिजली संयंत्र से वृद्धिशील योगदान मिला है। गोड्डा बिजली संयंत्र बहुत जल्द बांग्लादेश के बिजली आपूर्ति तंत्र का महत्वपूर्ण अंग बन गया है।

कंपनी ने दिसंबर तिमाही में 21.5 अरब यूनिट बिजली बेची, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 11.8 अरब यूनिट थी।

दिसंबर तिमाही में वित्त की लागत घटकर 797 करोड़ रुपये रह गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 946 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाहियों (अप्रैल-दिसंबर, 2023) में उसका शुद्ध लाभ 230 प्रतिशत उछाल के साथ 18,092 करोड़ रुपये हो गया, जो बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में 5,484 करोड़ रुपये था।

अडाणी समूह की कंपनी अडाणी पावर भारत में ताप बिजली का उत्पादन करने वाली निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी है।

कंपनी ने गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड में 15,210 मेगावाट की ताप विद्युत क्षमता स्थापित की है। कंपनी ने गुजरात में 40 मेगावाट का सौर बिजली संयंत्र भी लगाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\