जरुरी जानकारी | डीबी पावर का 7,017 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी अडाणी पावर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र की बिजली कंपनी अडाणी पावर ने डीबी पावर लि. का 7,017 करोड़ रुपये के उपक्रम मूल्य पर अधिग्रहण करने की घोषणा की है।

नयी दिल्ली, 19 अगस्त निजी क्षेत्र की बिजली कंपनी अडाणी पावर ने डीबी पावर लि. का 7,017 करोड़ रुपये के उपक्रम मूल्य पर अधिग्रहण करने की घोषणा की है।

डीबी पावर लि. के पास छत्तीसगढ़ के जांजगीर चंपा जिले में 600-600 मेगावॉट की दो इकाइयां (दो गुना 600) हैं जिनका वह परिचालन करती है।

अडाणी समूह की कंपनी अडाणी पावर ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी के पास 923.5 मेगावॉट क्षमता को लेकर दीर्घकालीन और मध्यावधि बिजली खरीद समझौता है। साथ ही ईधन आपूर्ति के लिये कोल इंडिया लि. के साथ करार है और कंपनी लाभ में है।

सूचना के अनुसार, ‘‘अडाणी पावर लि. डीबी पावर लि. के अधिग्रहण को सहमत हुई है। कंपनी के पास छत्तीसगढ़ के जांजगीर चंपा जिले में 600-600 मेगावॉट की दो इकाइयां हैं।

यह अधिग्रहण उपक्रम मूल्य 7,017 करोड़ रुपये में होगा। यह सौदा बंद होने की तिथि के समायोजन पर निर्भर है।

अडाणी पावर सौदे के तहत डिलिजेंट पावर प्राइवेट लि. (डीपीपीएल) के कुल जारी, अभिदान वाले और चुकता शेयर के साथ तरजीही शेयर का अधिग्रहण करेगी। डीपीपीएल, डीबी पावर की होल्डिंग कंपनी है।

अधिग्रहण की समयसीमा के बारे में कंपनी ने कहा कि शुरुआती समझौते के तहत यह तीन अक्टूबर, 2022 तक पूरा होगा। हालांकि, आपसी सहमति से इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।

इस अधिग्रहण से अडाणी पावर छत्तीसगढ़ में तापीय बिजली क्षेत्र में विस्तार कर सकेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज