जरुरी जानकारी | अदाणी समूह के शेयरों में तेजी, अंबुजा सीमेंट्स चार प्रतिशत उछला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अदाणी समूह की सभी सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को तेजी रही जिनमें अंबुजा सीमेंट्स का शेयर सर्वाधिक चार प्रतिशत चढ़ गया।

नयी दिल्ली, 24 जून अदाणी समूह की सभी सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को तेजी रही जिनमें अंबुजा सीमेंट्स का शेयर सर्वाधिक चार प्रतिशत चढ़ गया।

अदाणी समूह की वार्षिक आम बैठक के दिन की गई घोषणाओं से शेयर बाजार में इसके शेयरों को लेकर आशावादी रुख देखने को मिला।

समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने मंगलवार को कहा कि अदाणी समूह ने अगले पांच वर्षों में वृद्धि के अगले चरण की रूपरेखा तैयार करने के लिए विभिन्न व्यवसायों में रिकॉर्ड 15-20 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है।

समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स के शेयरों में 3.99 प्रतिशत, सांघी इंडस्ट्रीज में 3.08 प्रतिशत, अदाणी ग्रीन एनर्जी में 2.78 प्रतिशत, अदाणी पोर्ट्स में 2.58 प्रतिशत, एसीसी में 1.72 प्रतिशत और अदाणी एनर्जी में 1.70 प्रतिशत की तेजी रही।

इसके अलावा अदाणी पावर के शेयरों में 1.63 प्रतिशत, अदाणी एंटरप्राइजेज में 1.44 प्रतिशत, एनडीटीवी में 1.42 प्रतिशत और अदाणी टोटल गैस में 0.53 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड