जरुरी जानकारी | अडाणी समूह को एफपीओ के सफल होने का भरोसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशिया के सबसे धनी व्यक्ति गौतम अडाणी के समूह ने रविवार को भरोसा जताया कि उसकी प्रमुख कंपनी का 20,000 करोड़ रुपये का एफपीओ सफल हो जायेगी।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी एशिया के सबसे धनी व्यक्ति गौतम अडाणी के समूह ने रविवार को भरोसा जताया कि उसकी प्रमुख कंपनी का 20,000 करोड़ रुपये का एफपीओ सफल हो जायेगी।

अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अडाणी एंटरप्राइजेज समेत समूह की सभी कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गयी है।

अडाणी समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज के एफपीओ (अनुवर्ती सार्वजनिक पेशकश) को शुक्रवार को आवेदन के पहले दिन केवल एक प्रतिशत अभिदान मिला था। यह एफपीओ 31 जनवरी को बंद होगा।

समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) जुगशिंदर सिंह ने कहा कि बाजार में अस्थायी अस्थिरता के कारण पेशकश मूल्य या कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का एफपीओ रणनीतिक संस्थागत निवेशकों के लिए बहुत अच्छा अवसर है। समूह के तेजी से बढ़ते कारोबार, जो हवाई अड्डे, खनन, सड़क, नयी ऊर्जा और डेटा सेंटर जैसे विविध क्षेत्रों में फैला है, में बहुत अधिक संभावनाएं हैं।

हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट में अडाणी समूह पर ‘खुले तौर पर शेयरों में गड़बड़ी और लेखा धोखाधड़ी’ में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। यह रिपोर्ट आने के बाद विविध कारोबार से जुड़े अडाणी समूह की सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट आई है।

सिंह ने पीटीआई- को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि समूह हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर एक व्यापक प्रतिक्रिया जारी करेगा और साथ ही ''दस्तावेजी सबूत भी दिए जाएंगे।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\