जरुरी जानकारी | अडाणी समूह की कंपनी एपीएसईजेड की फिलीपींस में बंदरगाह बनाने की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी समूह की फर्म एपीएसईजेड फिलीपींस के बाटान प्रांत में बंदरगाह विकसित करने की योजना बना रही है। फिलीपींस के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार मई अडाणी समूह की फर्म एपीएसईजेड फिलीपींस के बाटान प्रांत में बंदरगाह विकसित करने की योजना बना रही है। फिलीपींस के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

एपीएसईजेड के प्रबंध निदेशक करण अडाणी ने बंदरगाह के लिए अडाणी समूह की योजनाओं पर चर्चा करने के लिए दो मई को मलाकानंग में फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर मार्कोस जूनियर से भेंट की थी।

बयान में अडाणी के हवाले से कहा गया है कि एपीएसईजेड फिलीपींस के स्थिर नेतृत्व और माहौल के कारण वहां बंदरगाह खोलने की योजना बना रहा है।

उन्होंने कहा कि एपीएसईजेड 25 मीटर गहरा बंदरगाह विकसित करने की योजना बना रहा है, जो पैनामैक्स जहाजों को समायोजित कर सकेगा। दूसरी ओर, अडाणी समूह बंदरगाहों, हवाई अड्डों, बिजली और रक्षा में निवेश करने की योजना बना रहा है।

बयान के अनुसार, मार्कोस ने फिलीपींस में एपीएसईजेड की विस्तार योजनाओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह बंदरगाह कृषि उत्पादों को संभालने पर ध्यान केंद्रित कर सकता है, ताकि फिलीपींस वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सके।

उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटकों और व्यापारिक यात्रियों के लिए फिलीपींस आने की सुविधा बढ़ाने के साथ ही देश के कृषि को बढ़ाने पर जोर दे रही है।

एपीएसईजेड अडाणी समूह का हिस्सा है और भारत में सबसे बड़ा बंदरगाह विकासकर्ता और परिचालक है। इसके पास भारत के पश्चिमी तट पर सात और पूर्वी तट पर आठ रणनीतिक महत्व के बंदरगाह और टर्मिनल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट