जरुरी जानकारी | अडाणी समूह ने एनडीटीवी में संस्थापकों की 27.26 प्रतिशत हिस्सेदारी का किया अधिग्रहण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी समूह ने मीडिया कंपनी एनडीटीवी के संस्थापक प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय के पास मौजूद 27.26 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है।

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर अडाणी समूह ने मीडिया कंपनी एनडीटीवी के संस्थापक प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय के पास मौजूद 27.26 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है।

अडाणी एंटरप्राइजेज ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को इस अधिग्रहण की सूचना दी। कंपनी ने कहा, "कंपनी की परोक्ष अनुषंगी और एनडीटीवी के प्रवर्तक समूह में शामिल आरआरपीआर ने एनडीटीवी में प्रणव रॉय और राधिका रॉय की 27.26 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण परस्पर अंतरण के माध्यम से कर लिया है।"

समाचार टेलीविजन चैनल एनडीटीवी की शुरुआत करने वाले रॉय दंपती ने गत 23 दिसंबर को ही घोषणा कर दी थी कि वे इस मीडिया कंपनी में अपनी बची हुई 32.26 प्रतिशत हिस्सेदारी में से 27.26 प्रतिशत हिस्सा अडाणी समूह को बेच देंगे।

अ़डाणी समूह ने रॉय दंपती की हिस्सेदारी का अधिग्रहण 342.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर किया है। इस भाव पर 1.75 करोड़ शेयरों की बिक्री से रॉय दंपती को 602.30 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है।

अडाणी एंटरप्राइजेज ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, "कंपनी की परोक्ष अनुषंगी विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (वीसीपीएल) के पास एनडीटीवी में 8.27 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि आरआरपीआर के पास 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी है। नए अधिग्रहण के साथ ही एनडीटीवी में आरआरपीआर की हिस्सेदारी 56.45 प्रतिशत हो जाएगी।"

कंपनी ने कहा कि इस हिस्सेदारी अधिग्रहण को एनएसई की ब्लॉक सौदा व्यवस्था के जरिये 30 दिसंबर को पूरा किया गया है। इस तरह अडाणी समूह के पास 'न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड' (एनडीटीवी) की बहुलांश हिस्सेदारी आ गई है।

रॉय दंपती ने कुछ सप्ताह पहले एनडीटीवी के सबसे बड़े शेयरधारक होने का अपना दर्जा खो दिया था। दरअसल अडाणी समूह ने रॉय दंपती की समर्थित कंपनी आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड का परोक्ष अधिग्रहण करने के साथ ही एनडीटीवी में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी ले ली थी।

उसके बाद समूह ने सार्वजनिक शेयरधारकों से भी 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक खुली पेशकश रखी। हालांकि उस पेशकश को शेयरधारकों का उतना समर्थन नहीं मिला और अडाणी समूह 8.26 प्रतिशत हिस्सेदारी ही बढ़ा पाया। हालांकि इसके साथ एनडीटीवी में समूह की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 37.44 प्रतिशत हो गई थी।

उस समय अडाणी समूह की हिस्सेदारी एनडीटीवी के दोनों संस्थापकों की सम्मिलित हिस्सेदारी 32.26 प्रतिशत से अधिक हो गई थी। उसके बाद ही रॉय दंपती की तरफ से अपनी कुल हिस्सेदारी में से 27.26 प्रतिशत हिस्सा बेचने का ऐलान किया गया।

फिलहाल प्रणव रॉय एनडीटीवी के चेयरपर्सन हैं जबकि उनकी पत्नी राधिका रॉय कार्यकारी निदेशक हैं। हालांकि अडाणी समूह ने पिछले हफ्ते कंपनी के निदेशक मंडल में अपने प्रतिनिधियों- संजय पुगलिया और सेंथिल एस चेंगलवरयन को निदेशक मनोनीत किया था।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू