जरुरी जानकारी | अदाणी एंटरप्राइजेज का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में आठ गुना होकर 1,741 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में आठ गुना होकर 1,741 करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में आठ गुना होकर 1,741 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। एक साल पहले 2023-24 की इसी तिमाही में कंपनी को 228 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

अदाणी एंटरप्राइजेज की कर पूर्व आय 46 प्रतिशत बढ़कर 4,354 करोड़ रुपये जबकि आमदनी 15 प्रतिशत बढ़कर 23,196 करोड़ रुपये रही।

कंपनी का कोयला को छोड़कर अन्य सभी मुख्य कारोबार में लाभ और कारोबार दोनों बढ़े हैं।

सौर मॉड्यूल और पवन चक्की विनिर्माण जैसे कारोबार से जुड़ी अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लि. का कर-पूर्व लाभ 78 प्रतिशत बढ़कर 1,121 करोड़ रुपये रहा, जबकि हवाई अड्डा कारोबार में यह 31 प्रतिशत बढ़कर 744 करोड़ रुपये रहा।

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बयान में कहा, ‘‘अदाणी एंटरप्राइजेज लि. (एईएल) ने लॉजिस्टिक, ऊर्जा बदलाव और अन्य संबंधित क्षेत्रों में निवेश पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखा है जो देश की आर्थिक वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण हैं। छमाही आधार पर रिकॉर्ड प्रदर्शन की अगुवाई अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लि. (एएनआईएल) और अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लि. (एएएचएल) ने क्षमता वृद्धि और परिसंपत्ति उपयोग के जरिये की है।’’

हालांकि, कंपनी पर कर्ज सितंबर तिमाही में 52 प्रतिशत बढ़कर 63,855 करोड़ रुपये रहा जो जो मार्च, 2024 को समाप्त तिमाही में 50,124 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Day 1 Stumps Scorecard: पर्थ में पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर बनाए 96 रन, एलिस पैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मचाया तांडव, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Sanju Samson T20I Stats Against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, आंकड़े देख आप भी समझ जाएंगे पूरी कहानी

\