जरुरी जानकारी | अदाणी एनर्जी के पास कुल ऑर्डर बढ़कर 54,700 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत की सबसे बड़ी बिजली पारेषण और वितरण कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने दो नई पारेषण परियोजनाएं हासिल की हैं। इसके साथ ही कंपनी की ऑर्डर बुक बढ़कर 54,700 करोड़ रुपये हो गई है। यह चालू वित्त वर्ष (2024-25) की शुरुआत में मिले ऑर्डर से तीन गुना से भी अधिक है।

नयी दिल्ली, 19 जनवरी भारत की सबसे बड़ी बिजली पारेषण और वितरण कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने दो नई पारेषण परियोजनाएं हासिल की हैं। इसके साथ ही कंपनी की ऑर्डर बुक बढ़कर 54,700 करोड़ रुपये हो गई है। यह चालू वित्त वर्ष (2024-25) की शुरुआत में मिले ऑर्डर से तीन गुना से भी अधिक है।

निवेश बैंकिंग कंपनी जेफरीज ने एक रिपोर्ट में कहा कि अदाणी एनर्जी ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा पार्क से संबंधित 28,455 करोड़ रुपये की दो नई पारेषण परियोजनाएं हासिल कीं।

इनमें 25,000 करोड़ रुपये की भादला-फतेहपुर एचवीडीसी परियोजना शामिल है, जो एईएसएल का अबतक का सबसे बड़ा ऑर्डर है।

इन ऑर्डर ने टीबीसीबी (शुल्क-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली) में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी को दूसरी तिमाही के 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 24 प्रतिशत कर दिया है।

एईएसएल की मौजूदा ऑर्डर बुक अब 54,700 करोड़ रुपये की है, जबकि चालू वित्त वर्ष की शुरुआत में यह 17,000 करोड़ रुपये थी। यह सभी निजी क्षेत्र की पारेषण कंपनियों में सबसे ज्यादा ऑर्डर बुक है।

तिमाही के दौरान, कंपनी ने एक पारेषण लाइन चालू की, जिससे इसके नेटवर्क में 1,000 से ज्यादा सर्किट किलोमीटर जुड़ गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज