देश की खबरें | अभिनेता दर्शन के प्रशंसकों से मिली धमकी के बाद अभिनेत्री राम्या ने शिकायत दर्ज कराई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कन्नड़ अभिनेत्री और मांड्या की पूर्व सांसद राम्या ने सोमवार को ऑनलाइन दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

बेंगलुरु, 28 जुलाई कन्नड़ अभिनेत्री और मांड्या की पूर्व सांसद राम्या ने सोमवार को ऑनलाइन दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

राम्या ने शिकायत में कहा कि कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा के प्रशंसकों को सोशल मीडिया पर उनकी आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए फटकार लगाने के बाद उन्हें ‘‘बलात्कार और हत्या की धमकियां’’ मिली हैं।

राम्या ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक सेलिब्रिटी होने के नाते मुझे ‘ट्रोलिंग’ की आदत है, लेकिन मैंने इसे इस हद तक अनुभव नहीं किया है।’’

राम्या ने कहा कि उन्होंने 24 जुलाई को रेणुकास्वामी हत्याकांड में उच्चतम न्यायालय की कार्यवाही पर एक खबर साझा की थी और पीड़ित परिवार के लिए ‘न्याय की मांग’ की थी। अभिनेता दर्शन इस मामले में मुख्य संदिग्ध हैं।

अभिनेत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके साथ किए जाने वाले दुर्व्यवहार में हत्या और बलात्कार की धमकियां शामिल हैं, साथ ही उन्हें ‘‘बहुत ही कामुक और अश्लील संदेश’’ भी भेजे गए हैं।

राम्या ने बताया कि उनकी शिकायत स्वीकार कर ली गई है और साइबर अपराध विभाग को भेज दी गई है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उचित न्याय का भरोसा दिलाया गया है।’’

अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने 43 खातों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा, ‘‘और भी बहुत-से खाते हैं, लेकिन मैंने सिर्फ उन्हीं के खिलाफ शिकायत की, जिनसे वाकई बहुत अश्लील पोस्ट किए गए हैं।’’

इस बीच, राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने संवाददाताओं से कहा कि मामले में पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर