देश की खबरें | अभिनेत्री पायल घोष ने की गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी से मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्मकार अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष ने बुधवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी से मुलाकात की और इसम मामले में ‘‘शीघ्र न्याय’’ की मांग की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर फिल्मकार अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष ने बुधवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी से मुलाकात की और इसम मामले में ‘‘शीघ्र न्याय’’ की मांग की।

घोष ने ट्वीट किया, ‘‘केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी से गृह मंत्रालय में मुलाकात की। उनसे इस मुद्दे पर बहुत ही अच्छी बातचीत हुई। यह ऐसा मुद्दा है जिसका सामना बहुत लोग करते हैं। अब इस पर कार्रवाई का समय है।’’

यह भी पढ़े | Kulbhushan Jadhav Case: कुलभूषण जाधव को फांसी देकर गिलगिट का चुनाव जीतना चाहते हैं इमरान और आर्मी चीफ बाजवा!.

अभिनेत्री घोष ने 22 सितम्बर को मुंबई के वर्सोवा थाने में कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि कश्यप ने 2013 में उनके साथ ‘‘बलात्कर’’ किया था।

कश्यप ने सभी आरोपों से इंकार किया है।

यह भी पढ़े | मुंबईः 1 महीने जेल में बिताने के बाद भायखला जेल से रिहा हुईं बॉलिवुड ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती: 7 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रेड्डी से मुलाकात से पहले घोष ने पत्रकारों से कहा कि वह इस मामले में शीघ्र न्याय की गुहार लगाने आई हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि जरूरत पड़ी तो मैं केंद्रीय गृह मंत्रालय के हस्तक्षेप की मांग करूंगी। मैं पहले ही राष्ट्रीय महिला आयोग में जा चुकी हूं।’’

हालांकि रेड्डी से मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात नहीं की। पुलिस ने कश्यप के विरूद्ध भादंवि की धारा 376 (I) (बलात्कार), 354 (लज्जा भंग करने के उद्देश्य से महिला पर हमला), 341 (सदोष अवरोध) और 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना) के तहत मामला दर्ज किया है।

कश्यप ने पायल घोष के यौन शोषण आरोपों को ‘‘निराधार’’ करार दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\