देश की खबरें | अभिनेत्री हत्याकांड: सीसीटीवी फुटेज से लूटपाट की कोशिश का संकेत नहीं मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में उस स्थान की सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को राजमार्ग पर लूटपाट का कोई संकेत नहीं मिला है, जहां कुछ दिन पहले झारखंड की अभिनेत्री रिया कुमारी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता,31 दिसंबर पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में उस स्थान की सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को राजमार्ग पर लूटपाट का कोई संकेत नहीं मिला है, जहां कुछ दिन पहले झारखंड की अभिनेत्री रिया कुमारी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अभिनेत्री के पति को हत्या के मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 16 पर 28 दिसंबर को हुई हत्या के मामले में कुमारी के एक करीबी रिश्तेदार को भी गिरफ्तार किया गया है। घटना के दौरान कुमारी अपने पति प्रकाश कुमार और दो साल की बेटी के साथ एक कार से कोलाकता जा रही थी।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दोनों व्यक्तियों में कोई भी यह नहीं बता सका कि उन्होंने पुलिस सहायता बूथ से मदद क्यों नहीं मांगी, जो वारदात स्थल के पास था और अभिनेत्री को गोली लगने के तुरंत बाद उसके पति ने वहां संपर्क नहीं किया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘साथ ही, इलाके की सीसीटीवी फुटेज यह लूटपाट की किसी कोशिश या किसी गिरोह द्वारा गोलीबारी कर अभिनेत्री की हत्या किये जाने का संकेत नहीं देती, जैसा कि मृतका के पति ने दावा किया है। हमें दोनों व्यक्तियों से और पूछताछ करने की जरूरत है।’’

अभिनेत्री का पति फिल्म निर्माता है जबकि करीबी रिश्तेदार एक ‘यूट्यूबर’ है।

झारखंड के हजारीबाग जिले की रहने वाली रिया कुमारी यूट्यूब पर नागपुरी संगीत वीडियो की एक लोकप्रिय चेहरा थी। कुमारी ने कुछ नागपुरी फिल्म में अभिनय भी किया है।

अधिकारी ने बताया कि यह जांच की जा रही है कि क्या मृतका के ससुराल के लोग अभिनेत्री की जीवनशैली से खुश नहीं थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू