देश की खबरें | अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के ट्विटर पर फोलोअर की संख्या 10 लाख हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के ट्विटर पर फोलोअर की संख्या रविवार को 10 लाख पहुंच गई। अभिनेता ने अपने प्रशंसकों का उनके समर्थन के लिए आभार जताया।

मुंबई, 31 जनवरी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के ट्विटर पर फोलोअर की संख्या रविवार को 10 लाख पहुंच गई। अभिनेता ने अपने प्रशंसकों का उनके समर्थन के लिए आभार जताया।

रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का पिछला संस्करण जीतने वाले शुक्ला ने कहा कि प्रशंसकों से जुड़़ने के लिए ट्विटर पर आना उनका एक बेहतरीन फैसला था।

चालीस वर्षीय अभिनेता ने ट्वीट करके सोशल मीडिया मंच पर 10 लाख फोलोअर होने पर खुशी जताई और सबको बधाई दी।

उन्होंने कहा, "मेरा समर्थन करने और मुझे फालो करने के लिए आभार।"

शुक्ला ने 2008 में टीवी कार्यक्रम "बाबुल का आंगन छूटे ना" से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद "बालिका बधू" से टीवी धारावाहिक से उन्हें शौहरत मिली।

अभिनेता ने 2014 में करण जौहर की "हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां" से बॉलीवुड में कदम रखा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू