देश की खबरें | अभिनेता शाइन टॉम चाको मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मलयालम फिल्म अभिनेता शाइन टॉम चाको को पुलिस ने शनिवार को मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार किया है।

कोच्चि, 19 अप्रैल मलयालम फिल्म अभिनेता शाइन टॉम चाको को पुलिस ने शनिवार को मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार किया है।

उनकी गिरफ्तारी उस घटना के संबंध में लगभग चार घंटे की लंबी पूछताछ के बाद हुई, जिसमें वह कथित तौर पर कोच्चि में एक होटल से मादक पदार्थों के सिलसिले में की गयी छापेमारी के दौरान भाग गए थे।

पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 27 (किसी भी मादक द्रव्य या मनोवैज्ञानिक पदार्थ का सेवन) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि चिकित्सा जांच और आगे की कार्यवाही जल्द ही की जाएगी।

पुलिस द्वारा जारी औपचारिक नोटिस के जवाब में चाको शनिवार को पूछताछ के लिए कोच्चि सिटी पुलिस के समक्ष पेश हुए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार की रात को शाइन को जब पता चला कि पुलिस का दल होटल में आया है तो वह तीसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे की खिड़की से दूसरी मंजिल पर कूद गए थे और फिर वह उसी मंजिल पर बने ‘स्विमिंग पूल’ से होते हुए सीढ़ियों से उतरकर भाग गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\