देश की खबरें | अभिनेता दलीप ताहिल को 2018 के दुर्घटना मामले में दो महीने जेल की सजा सुनाई गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक अदालत ने 2018 के दुर्घटना मामले में बॉलीवुड अभिनेता दलीप ताहिल को दो महीने जेल की सजा सुनाई है।

मुंबई, 22 अक्टूबर मुंबई की एक अदालत ने 2018 के दुर्घटना मामले में बॉलीवुड अभिनेता दलीप ताहिल को दो महीने जेल की सजा सुनाई है।

अदालत ने कहा कि चिकित्सा अधिकारी के साक्ष्य से यह स्पष्ट हो गया है कि अभिनेता शराब के नशे में गाड़ी चला रहे थे।

अदालत ने कहा कि बचाव पक्ष के यह कह देने मात्र से कि पीड़िता एवं उसकी दोस्त ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर अभिनेता की प्रसिद्धि का फायदा उठाया, अभियोजन के साक्ष्य को ठुकराने के लिए पर्याप्त नहीं है।

बांद्रा की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने 16 अक्टूबर को अभिनेता को भारतीय दंड संहिता की धारा 337 (किसी कृत्य के जरिये चोट पहुंचाना, जिससे मानव जीवन या किसी की व्यक्तिगत सुरक्षा को ख़तरा हो) और मोटर वाहन अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया गया था।

विस्तृत आदेश हाल ही में उपलब्ध कराया गया है।

मामले के विवरण के अनुसार, सितंबर 2018 में उपनगरीय खार इलाके में ताहिल की कार एक ऑटोरिक्शा से टकरा गई थी, जिससे दो यात्री घायल हो गये थे।

अदालत ने कहा कि चिकित्सा अधिकारी के साक्ष्य से यह स्पष्ट है कि आरोपी शराब के नशे में था।

अदालत ने अभिनेता को दो महीने जेल की सजा सुनाते हुए कहा, ‘‘अपराध की प्रकृति और आरोपी द्वारा किए गए अपराध का समाज पड़ने वाले समग्र प्रभाव के मद्देनजर कानून के अनुसार सजा की आवश्यकता होती है, न कि केवल जुर्माना लगाने की।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\