देश की खबरें | एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में गिरफ्तार कार्यकर्ता महेश राउत को जमानत मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय ने एल्गार परिषद माओवादी संबंध मामले में गिरफ्तार 33 वर्षीय कार्यकर्ता महेश राउत को बृहस्पतिवार को जमानत दे दी और कहा कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने उनके खिलाफ जो सबूत पेश किए, वे अफवाह थे और उनकी पुष्टि नहीं हो पाई।

मुंबई, 21 सितंबर बंबई उच्च न्यायालय ने एल्गार परिषद माओवादी संबंध मामले में गिरफ्तार 33 वर्षीय कार्यकर्ता महेश राउत को बृहस्पतिवार को जमानत दे दी और कहा कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने उनके खिलाफ जो सबूत पेश किए, वे अफवाह थे और उनकी पुष्टि नहीं हो पाई।

न्यायमूर्ति ए. एस. गडकरी और न्यायमूर्ति शर्मिला देशमुख की पीठ ने कहा कि राउत को कुछ हद तक, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का सदस्य कहा जा सकता है, लेकिन किसी भी गुप्त या प्रत्यक्ष आतंकी गतिविधि के लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है।

पीठ ने कहा कि एनआईए ने यह साबित करने के लिए कोई सबूत पेश नहीं किया कि वह प्रतिबंधित संगठन में लोगों की भर्ती करने में शामिल थे।

पीठ के आदेश सुनाने के बाद, एनआईए की ओर से पेश हुए विशेष लोक अभियोजक संदेश पाटिल ने इस पर दो सप्ताह के लिए रोक लगाने का अनुरोध किया, इसके बाद पीठ ने अपने आदेश के क्रियान्वयन पर एक सप्ताह के लिये रोक लगा दी।

राउत को जून 2018 में गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह मुंबई के बाहरी इलाके में स्थित तलोजा जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

अदालत ने अपने आदेश में कहा, “मौजूदा मामले में, संदिग्ध दस्तावेजों से किसी भी तरह से प्रथम दृष्टया यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता है कि अपीलकर्ता (राउत) ने यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधि निवारण अधिनियम) की धारा 15 के तहत अपराध माने जाने वाले किसी 'आतंकी कृत्य' को अंजाम दिया है, या उसमें शामिल रहे हैं।”

पीठ ने कहा कि अधिक से अधिक यह कहा जा सकता है कि राउत भाकपा (माओवादी) के सदस्य थे और इस पर केवल यूएपीए की धारा 13 और 38 के प्रावधान लागू होंगे।

अदालत ने कहा, “हमारे अनुसार, ऐसा कोई दस्तावेज नहीं है, जिसके आधार पर यह माना जाए कि अपीलकर्ता के खिलाफ यूएपीए की धारा 16, 17, 18, 20 और 39 के तहत आरोप प्रथम दृष्टया सही हैं।”

यह मामला 31 दिसंबर, 2017 को पुणे में आयोजित एल्गार परिषद से संबंधित है। पुणे पुलिस के अनुसार माओवादियों ने इस सम्मेलन का आयोजन किया था।

पुलिस ने आरोप लगाया था कि सम्मेलन में दिए गए भड़काऊ भाषणों के कारण अगले दिन पुणे में कोरेगांव-भीमा युद्ध स्मारक पर हिंसा हुई।

बाद में, एनआईए ने मामले की जांच की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\