देश की खबरें | राम्या को निशाना बनाने वाली ऑनलाइन सामग्री के खिलाफ कार्रवाई हो : कर्नाटक राज्य महिला आयोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक राज्य महिला आयोग ने सोमवार को बेंगलुरु पुलिस आयुक्त को पत्र भेजकर आग्रह किया कि वह कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा के प्रशंसकों की ओर से पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री राम्या के बारे में सोशल मीडिया पर की जा रही ‘‘अपमानजनक टिप्पणियों’’ के खिलाफ कार्रवाई करें।

बेंगलुरु, 28 जुलाई कर्नाटक राज्य महिला आयोग ने सोमवार को बेंगलुरु पुलिस आयुक्त को पत्र भेजकर आग्रह किया कि वह कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा के प्रशंसकों की ओर से पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री राम्या के बारे में सोशल मीडिया पर की जा रही ‘‘अपमानजनक टिप्पणियों’’ के खिलाफ कार्रवाई करें।

पत्र में कहा गया है, ‘‘पूर्व सांसद और फिल्म अभिनेत्री राम्या के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक संदेश पोस्ट किए जाने की खबर है। इससे महिलाओं की गरिमा प्रभावित हो रही है और राज्य महिला आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।’’

आयोग ने पत्र की प्रति मीडिया से भी साझा की।

उसने बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह से मामले की जांच करने, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि ‘‘अपमानजनक सामग्री को सोशल मीडिया मंच से हटा दिया जाए।’’

इससे पहले, खबर आई थी कि राम्या (जिन्हें दिव्या स्पंदना के नाम से भी जाना जाता है) कथित उत्पीड़न के मामले में पुलिस से शिकायत करने की योजना बना रही हैं। बताया जा रहा है कि वह अपनी शिकायत में शामिल करने के लिए अपमानजनक संदेशों को एकत्र कर रही हैं।

कन्नड़ फिल्म अभिनेता थुगुदीपा फिलहाल चित्रदुर्ग के मूल निवासी 33 वर्षीय रेणुकास्वामी की हत्या से जुड़े मामले में जमानत पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\