Asian Champions Trophy: प्रबल दावेदार भारतीय टीम पाकिस्तान पर कायम रखना चाहेगी दबदबा

सेमीफाइनल में जगह बना चुकी अपराजेय भारतीय टीम चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को हीरो एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के बहु प्रतीक्षित आखिरी राउंड रॉबिन मैच में अपना दबदबा कायम रखने उतरेगी .

Hero Asian Champions Trophy

हुलुनबुइर (चीन), 13 सितंबर : सेमीफाइनल में जगह बना चुकी अपराजेय भारतीय टीम चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को हीरो एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के बहु प्रतीक्षित आखिरी राउंड रॉबिन मैच में अपना दबदबा कायम रखने उतरेगी . चार मैचों में चार जीत दर्ज करके गत विजेता भारत अंकतालिका में शीर्ष पर है जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है . पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने चीन को 3 . 0 से, जापान को 5 . 1 , मलेशिया को 8 . 1 और कोरिया को 3 . 1 से हराया . दूसरी ओर महान फॉरवर्ड ताहिर जमां के मार्गदर्शन में खेल रही पाकिस्तानी टीम ने मलेशिया और कोरिया से 2 . 2 से ड्रॉ खेला . इसके अलावा जापान को 2 . 1 और चीन को 5 . 1 से हराया .

मौजूदा फॉर्म की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी है . हांगझोउ एशियाई खेलों में पिछले साल भारत ने पाकिस्तान को 10 . 2 से हराया था . उससे पहले चेन्नई में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान पर 4 . 0 से जीत दर्ज की थी. जकार्ता में 2022 एशिया कप में युवा भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 1 . 1 से ड्रॉ पर रोका जबकि 2021 एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी ढाका में भारत ने पाकिस्तान को 4 . 3 से हराकर कांस्य पदक जीता था . भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेरिस ओलंपिक का शानदार फॉर्म बरकरार रखा है और वह पाकिस्तान के खिलाफ खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं . हरमनप्रीत ने कहा ,‘‘मैं अपने जूनियर दिनों से पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलता आया हूं . मेरा उनसे अच्छा संबंध है और वे भाई जैसे हैं . मैदान पर हालांकि किसी भी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ जज्बात पर काबू रखना होता है .’’ यह भी पढ़ें : SKN Patriots vs St Lucia Kings CPL 2024 Highlights: सेंट लूसिया किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को धोया, देखें SNP बनाम SLK मैच का हाइलाइट्स

उन्होंने कहा ,‘‘ विश्व हॉकी में भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता का कोई मुकाबला नहीं है . मुझे यकीन है कि दुनिया भर में हॉकीप्रेमियों को इस मैच का इंतजार होगा .’’ उन्हांने कहा ,‘‘ इस मैच में पिछले परिणाम मायने नहीं रखेंगे . पाकिस्तान मजबूत टीम है और किसी भी समय मैच में वापसी का दम रखती है .’’ पाकिस्तान के कप्तान अम्माद बट ने कहा ,‘‘ भारत ने इस टूर्नामेंट में अब तक चैम्पियन की तरह खेला है . हमने भी मैच दर मैच प्रदर्शन में सुधार किया है और अनुशासित हॉकी खेली है . हम इस प्रदर्शन को बरकरार रखेंगे .’’ दिन के अन्य मैचों में मलेशिया का सामना कोरिया से और चीन की टक्कर जापान से होगी .

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 3rd ODI Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी