देश की खबरें | बरेली में छात्रा पर तेजाब फेंका, भाई भी झुलसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के थाना इज्जत नगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह कमरे में सो रही छात्रा पर किसी ने तेजाब फेंक दिया, जिससे वह और उसका भाई झुलस गया।

बरेली(उप्र), 26 सितंबर जिले के थाना इज्जत नगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह कमरे में सो रही छात्रा पर किसी ने तेजाब फेंक दिया, जिससे वह और उसका भाई झुलस गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों को गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामला दर्ज करने के बाद दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी छात्रा को पहले से जानते थे और उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बताया कि इज्जत नगर की एक कॉलोनी में रात तीन बजे 22 वर्षीय छात्रा और उसका 17 वर्षीय भाई अपने कमरे में सो रहे थे। पीड़ितों के बयान के मुताबिक उनपर किसी व्यक्ति ने तेजाब फेंका और फरार हो गया, सुबह पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी पहले से छात्रा को जानते थे और उनसे पूछताछ की जा रही है।

भाटी ने बताया कि छात्रा मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही है, जबकि भाई 11वीं कक्षा में पढ़ता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड