देश की खबरें | दो वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस ने दो साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

बुलंदशहर, आठ दिसंबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस ने दो साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सात दिसंबर को अपने ही परिवार की दो साल की बच्ची से दुष्कर्म किया था।

पुलिस क्षेत्राधिकारी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को पुलिस ने सामान्य गश्त के दौरान संदेह होने पर एक मोटरसाइकिल सवार को रोकने की कोशिश की तो उसने भागने का प्रयास किया।

चौहान ने बताया कि पुलिस द्वारा रोक लिये जाने पर उसने पुलिसकर्मियों पर कथित रूप से गोली चलायी।

उन्होंने दावा किया कि पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में चलायी गयी गोली लगने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति घायल हो गया और उसकी पहचान हरियाणा के पलवल जिले के निवासी रूप में हुई।

चौहान के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने ही परिवार की दो साल की बच्ची से दुष्कर्म किया था।

उन्होंने बताया कि घायल अपराधी का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट