देश की खबरें | नोएडा में बच्ची से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मकान के बाहर खेल रही छह साल की बच्ची से बलात्कार करने के आरोपी को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नोएडा (उप्र), 21 सितंबर सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मकान के बाहर खेल रही छह साल की बच्ची से बलात्कार करने के आरोपी को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे सेक्टर 39 स्थित एक गांव में छह साल की बच्ची अपने मकान के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसी मकान में रहने वाले फरुर्खाबाद निवासी सौरभ ने बच्ची को उठा लिया और अपने कमरे के अंदर ले जाकर उससे बलात्कार किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के वक्त बच्ची के माता पिता सो रहे थे। लेकिन बच्ची की शोर सुनकर वे बाहर निकले और आरोपी को पकड़ लिया।

अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घटना के कारण बच्ची सदमे में है और किसी भी अजनबी को देखकर चीख पड़ती है।

उन्होंने बताया कि आरोपी एक निजी कंपनी में नौकरी करता है जबकि मैनपुरी जिला निवासी बच्ची के पिता मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। आरोपी और बच्ची के माता पिता एक ही मकान में अलग-अलग कमरे में किराये पर रहते हैं।

अवस्थी ने बताया कि बच्ची के माता पिता की शिकायत पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया और घटना से संबंधित साक्ष्य भी बरामद किए।

उन्होंने बताया कि आरोपी को लेकर वापस लौटते समय सेक्टर 42 के पास अचानक पुलिस की जीप के टायर की हवा निकल गई। पुलिसकर्मी नीचे उतरकर जीप की जांच कर रहे थे तभी आरोपी ने उप निरीक्षक अजीत सिंह की पिस्तौल छीन ली और मौके से भागने की कोशिश की। जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई।

उन्होंने बताया कि पुलिस की गोली लगने से आरोपी सौरभ घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट