देश की खबरें | दलित नाबालिग लड़की से कार में बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में एक दलित नाबालिग लड़की को अगवा कर कार में उससे बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

मुरादाबाद (उप्र), 19 जनवरी मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में एक दलित नाबालिग लड़की को अगवा कर कार में उससे बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, कार के डैशबोर्ड पर रखे पहचान पत्र के जरिए पकड़े गए आरोपी ने इस कृत्य को अपने फोन में रिकॉर्ड भी किया था।

पुलिस अधिकारियों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से रविवार को बताया कि यह घटना पिछले बुधवार को उस समय हुई जब 16 वर्षीय दलित लड़की करीब 10 बजे अपने घर से कूड़ा फेंकने जा रही थी तभी राशिद नामक एक व्यक्ति ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और गाड़ी में ही उससे बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लड़की को गाली दी और अपने मोबाइल पर घटना का वीडियो भी बनाया।

अधिकारियों ने बताया कि बलात्कार के बाद लड़की को उसके गांव के बाहर श्मशान घाट के पास फेंक दिया गया।

उन्होंने बताया कि घटना के समय लड़की का पिता बाहर गया हुआ था जबकि उसकी मां खेत में काम कर रही थी।

अधिकारियों के मुताबिक लड़की ने आरोपी की कार में उसके पहचान पत्र में उसका नाम देखा था, जिसके आधार पर उसने पुलिस को उसकी पहचान के बारे में बताया था।

पुलिस ने गत बुधवार को मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट