देश की खबरें | भदोही में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भदोही में आठ साल की एक आदिवासी बच्ची का आधी रात में कथित रूप से उसके घर से अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने को लेकर एक व्यक्ति को पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भदोही (उप्र), 11 जुलाई भदोही में आठ साल की एक आदिवासी बच्ची का आधी रात में कथित रूप से उसके घर से अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने को लेकर एक व्यक्ति को पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि घटनास्थल से मिले मोबाइल के ज़रिये ‘लोकेशन’ का पता लगाकर पुलिस ने भदोही-जौनपुर सीमा के पास निगोह रोड पर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर गोलियां चलायीं।

मांगलिक के मुताबिक पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी राजकमल चौहान उर्फ करिया जौनपुर के कुशा गांव का रहने वाला है। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि बीती रात दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद वह इधर आया था और घर के बाहर सो रही बच्ची का मुंह दबाकर उसे उठा ले गया और पुल के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

मांगलिक ने बताया कि बच्ची को शुक्रवार सुबह भदोही-जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र में अबरना पुल के पास एक जंगल से अर्धनग्न अवस्था में बेहोशी की हालत में बरामद किया गया और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से गंभीर हालत में उसे महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़िता के पिता की तरफ से मिली तहरीर पर अपहरण, दुष्कर्म और अन्य सुसंगत धाराओं में जिले के सुरयावा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मांगलिक का कहना है कि बच्ची घर के बाहर सो रही थी। बृहस्पतिवार देर रात एक अज्ञात व्यक्ति उसका मुंह दबाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद बेहोशी की हालत में लड़की को छोड़कर भाग गया। सुबह मां-बाप द्वारा खोजने पर वह बेहोशी की हालत में मिली।

सं राजेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट