महाराष्ट्र के भिवंडी में छह वर्षीय लड़की से बलात्कार और हत्या का आरोपी बिहार से पकड़ा गया

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में पिछले सप्ताह छह वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार और उसकी हत्या कर फरार हुए 32 वर्षीय मजदूर को बिहार के मधुबनी से पकड़ा गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Photo Credits: Twitter

ठाणे, 20 सितंबर: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में पिछले सप्ताह छह वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार और उसकी हत्या कर फरार हुए 32 वर्षीय मजदूर को बिहार के मधुबनी से पकड़ा गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त (जोन II) नवनाथ धवले ने कहा कि कामतघर इलाके की रहने वाली लड़की 13 सितंबर को अपने घर से लापता हो गई थी और उसका शव अगले दिन सलामत अली आलम अंसारी के किराए के कमरे में एक बाल्टी में मिला था. धवले ने कहा कि अंसारी फरार हो गया था.

पुलिस ने कहा कि लड़की की पहचान उसके कपड़े और सैंडल से की गई और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि उससे बलात्कार किया गया था. पुलिस ने बताया कि इसके बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. धवले ने कहा कि पुलिस ने जांच के लिए तीन टीम गठित कीं. उन्होंने कहा कि इस बीच, पुलिस को सूचना मिली कि व्यक्ति बिहार के मधुबनी भाग गया है, जिसके बाद बिहार पुलिस की मदद से आरोपी अंसारी को पकड़ लिया गया.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि अंसारी हाल ही में भिवंडी आया था और कमरे में अकेला रहता था. पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़की को अंसारी ने चॉकलेट का लालच दिया था. पुलिस अधिकारी ने कहा, "अंसारी को मंगलवार को भिवंडी लाया गया है और उससे पूछताछ के दौरान अन्य जानकारी हासिल होंगी."

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी