देश की खबरें | उप्र में लूटपाट का आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में शुक्रवार को मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया वहीं एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

गाजियाबाद (उप्र), 28 जून उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में शुक्रवार को मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया वहीं एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस दल ने रेहान (20) और उसके साथी मन्नू को घेर लिया और इस मुठभेड़ में रेहान और कांस्टेबल विजय पाल राठी गोली लगने से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रेहान (20) की इलाज के दौरान मौत हो गयी जबकि विजय राठी का इलाज जारी है।

पुलिस उपायुक्त विवेक चंद्र यादव ने बताया कि महिलाओं के गले की चेन खींचने वाले मन्नू और रेहान को पकड़ने के लिए दिल्ली के गोकुलपुरी थाने की एक पुलिस टीम ने प्रेम नगर कॉलोनी के घर पर छापा मारा ।

उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो मन्नू ने गोली चला दी इस गोलीबारी में कांस्टेबल विजय पाल घायल हो गया।

पुलिस उपायुक्त यादव के मुताबिक बाद में लोनी बॉर्डर पुलिस (उत्तर प्रदेश) को उनके छिपे होने की सूचना मिली, उन्हें डाबर तालाब कॉलोनी में घेर लिया गया और मुठभेड़ हुई, जिसमें एक अपराधी घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी । पुलिस के मुताबिक मन्नू और रेहान का आपराधिक इतिहास हैं और कई मामलों में पुलिस दोनो को ढूंढ रही थी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड