देश की खबरें | बलिया में किशोरी को अगवा कर बलात्‍कार करने का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र में एक किशोरी को कथित रूप से अगवा कर हरियाणा ले जाने तथा तकरीबन डेढ़ माह तक उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बलिया (उप्र), 31 अक्टूबर बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र में एक किशोरी को कथित रूप से अगवा कर हरियाणा ले जाने तथा तकरीबन डेढ़ माह तक उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीया किशोरी को गत 11 सितम्बर को उसी के गांव का राजा भारती (24) कथित तौर पर अगवा कर ले गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर राजा के विरुद्ध 16 सितम्बर को भारतीय दंड संहिता की धारा 363 व 366 (अपहरण) के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।

नगरा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अतुल कुमार मिश्र ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने रविवार को किशोरी को थाना क्षेत्र के एक स्थान से मुक्त करा लिया।

उनके अनुसार, किशोरी ने पुलिस को बयान दिया कि राजा उसे अगवा कर हरियाणा ले गया तथा उसके साथ तकरीबन डेढ़ माह तक बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्‍कार) के साथ ही यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा भी जोड़ दी है।

मिश्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपी राजा को सोमवार को नगरा कस्बे के मलप मोड़ से गिरफ्तार किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी