देश की खबरें | रतलाम में मुहर्रम के जुलूस के दौरान ‘हिन्दू राष्ट्र’ लिखा बैनर जलाने का आरोप, चार गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उन्होंने कहा कि पुलिस ने जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर सैलाना के मस्जिद चौराहे के निकट हुई इस घटना की जांच शुरू कर चार लोगों को हिरासत में लिया है और तनाव के मद्देनजर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर सैलाना के मस्जिद चौराहे के निकट हुई इस घटना की जांच शुरू कर चार लोगों को हिरासत में लिया है और तनाव के मद्देनजर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि तनाव के चलते सोमवार को सैलाना में सारे बाजार बंद रहे। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोग साझा कर रहे हैं।

सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राकेश खाखा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सैलाना में शांति है और जनजीवन सामान्य है।

कथित वीडियो में ताजिए के आगे कुछ युवक मुंह से आग निकालने का करतब करते दिखाई दे रहे हैं और इसी दौरान एक युवक ऊपर ‘हिंदू राष्ट्र’ लिखे एक बैनर की और मुंह करके आग का गुबार छोड़ देता है।

वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध जताते हुए सोमवार सुबह बाजारों को बंद करवा दिया और चौराहे पर बैठकर सुंदरकांड का पाठ करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे।

इस दौरान सैलाना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीओपी) नीलम बघेल, थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया और बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौके की मौजूदगी रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज