देश की खबरें | महाराष्ट्र के पालघर में बहनोई की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में 25 वर्षीय एक युवक ने अपने बहनोई की कथित तौर पर हत्या कर दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पालघर, नौ फरवरी महाराष्ट्र के पालघर जिले में 25 वर्षीय एक युवक ने अपने बहनोई की कथित तौर पर हत्या कर दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मोखाड़ा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मोखाड़ा क्षेत्र के ब्राम्हणगांव निवासी महेंद्र भोये (30) का अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता था और इसे लेकर महिला का भाई दिलीप महाले चिंतित था। महाले ने कई बार पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाया था।

पुलिस के मुताबिक, भोये और उसकी पत्नी का बुधवार को फिर झगड़ा हुआ था।

उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद महाले ने झगड़ा सुलझाने का असफल प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि इसी बीच, महाले ने अपने बहनोई पर कुल्हाड़ी से कथित तौर पर हमला कर दिया, जिससे भोये की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और उसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा