देश की खबरें | दबिश देने गई पुलिस पर आरोपी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के कमरौली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हत्या के एक आरोपी को पकड़ने पहुंची बाराबंकी जिले के सुबेहा थाने की पुलिस पर आरोपी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
अमेठी (उप्र), छह जुलाई उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के कमरौली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हत्या के एक आरोपी को पकड़ने पहुंची बाराबंकी जिले के सुबेहा थाने की पुलिस पर आरोपी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
कमरौली थाने के प्रभारी निरीक्षक अभिनेश कुमार ने बताया कि आज सुबह बाराबंकी जिले के सुबेहा थाने की पुलिस राजेश कुमार (45) नामक हत्या के आरोपी की तलाश में बलिया पश्चिम गांव में आई थी। उन्होंने बताया कि सुबेहा पुलिस के पास पर्याप्त पुलिस बल था, इसलिए उन्होंने कमरौली थाने से कोई मदद नहीं ली।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी राजेश की मौत हो गई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
कुमार के साले अनिल कुमार का आरोप है कि पुलिस ने उसके जीजा को दौड़ा-दौड़ा कर डंडों और लात-घूंसों से पीटा और नाली में उसका मुंह दबा दिया जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गयी।
पुलिस आरोपी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक राजेश कुमार सुबेहा थाना क्षेत्र के महुआतर गांव का रहने वाला उस पर हत्या तथा दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज था।
उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)