देश की खबरें | जयपुर के तिहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के जयपुर में एक महिला और उसके दो बच्चों की हत्या में शामिल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

जयपुर, तीन दिसंबर राजस्थान के जयपुर में एक महिला और उसके दो बच्चों की हत्या में शामिल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने शनिवार को बताया कि आरोपी शिव प्रताप तोमर, पीड़ित पर‍िवार का पड़ोसी है । उन्होंने बताया कि वह अपने और पीड़ित परिवार के बीच लगातार झगड़े के बाद पिछले दो महीने से हत्या को अंजाम देने का षड्यंत्र रच रहा था।

उन्होंने कहा कि कचरा फेंकने को लेकर तोमर और पीड़ित परिवार के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था, जिसके कारण उसने अपनी पड़ोसी सुमन बिष्ठ (23) को मारने का फैसला किया।

जोसेफ ने बताया कि बुधवार को जब वह अपने दो बच्चों जीवांश (5) और हव्यांश (2) के साथ सो रही थी तो वह उसके घर में घुस गया और चाकू से हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने मध्यप्रदेश से एक देसी पिस्तौल और कारतूस खरीदे था। उसके मन में था कि अगर गोली नहीं चली तो चाकू चला देगा। उन्होंने बताया कि पिस्तौल घटनास्थल से बरामद की गई।

अधिकारी ने बताया कि घटना 29 नवंबर को झालाना इलाके में हुई थी। अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी मथुरा भाग गया और अपनी मां से मिलने के लिए जयपुर लौटा।

उन्होंने बताया कि उसकी गतिविधि के बारे में जानकारी मिलने के बाद आरोपी को तब पकड़ा गया जब वह मध्यप्रदेश जाने की योजना बना रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट