देश की खबरें | आरोपी ने 17 जनवरी को एक और महिला के साथ ‘छेड़छाड़’ की थी : मालीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के बाहर उनके साथ छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति ने इस महीने इसी तरह से ''एक अन्य महिला को निशाना'' था।

नयी दिल्ली, 20 जनवरी दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के बाहर उनके साथ छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति ने इस महीने इसी तरह से ''एक अन्य महिला को निशाना'' था।

मालीवाल ने आरोप लगाया कि रात में पड़ताल के दौरान नशे में धुत 47-वर्षीय एक व्यक्ति ने उनके साथ छेड़छाड़ की और एम्स के बाहर अपनी कार से 10-15 मीटर तक उन्हें घसीटा। उन्होंने कहा कि उनका हाथ वाहन की खिड़की में फंसा था। आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मालीवाल ने हिंदी में किये गये ट्वीट में कहा, ‘‘जिस आदमी ने मुझे छेड़ा उसने और महिलाओं को भी शिकार बनाया है। एक लड़की ने 181 हेल्पलाइन पर फ़ोन कर बताया (कि) कैसे इस आदमी ने 17 जनवरी को लोधी रोड पर कई बार गाड़ी उसके आगे रोकी और गाड़ी में बैठने को कहा! अच्छा हुआ मैंने उसको पकड़वाया। सबसे अपील है डरें नहीं, आवाज़ उठाएं।’’

मालीवाल ने महिला का एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उसने पुरुष द्वारा छेड़छाड़ किये जाने की आपबीती सुनाई।

महिला ने वीडियो में कहा, ‘‘आज के समाचार पत्र में मैंने देखा कि दिल्ली (महिला) आयोग की अध्यक्ष के साथ छेड़छाड़ किया गया और अपराधी की एक तस्वीर भी दी गयी थी। मैं आपको बताना चाहूंगी कि इसी व्यक्ति ने मंगलवार को शाम सात से 7.30 बजे लोधी कॉलोनी में मेरे साथ भी ऐसा ही किया था। उसने मुझसे वही बात कही - 'क्या आपको लिफ्ट चाहिए?' और मेरे पास आने के लिए वह यू-टर्न लेता रहा।’’

वीडियो में उसने कहा, ‘‘जब उसने पहली बार पूछा तो मैंने उसे नज़रअंदाज़ कर दिया... लेकिन उसके बाद जब वह बार-बार लौटकर आता रहा तो मैंने उसे ठीक से देखा और सोचा कि जितनी जल्दी हो सके वहां से निकल जाऊं, लेकिन चूंकि आसपास कोई बस नहीं थी, इसलिए मुझे कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ा था।’’

पुलिस ने कहा कि फुटेज में देखा गया है कि मालीवाल को कथित तौर पर नशे में धुत व्यक्ति द्वारा तंग किया जा रहा है और वाहन की खिड़की में उनका (मालीवाल का) हाथ फंसा था और उन्हें 10-15 मीटर तक घसीटा गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\