देश की खबरें | मुबंई में 64 वर्षीय महिला की हत्या और लूट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने बांद्रा इलाके में एक 64 वर्षीय महिला की हत्या और उसके घर से कीमती सामान चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 11 फरवरी मुंबई पुलिस ने बांद्रा इलाके में एक 64 वर्षीय महिला की हत्या और उसके घर से कीमती सामान चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में शरीफ अली शमशेर अली शेख (27) को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। कंचन को-ऑपरेटिव सोसाइटी में पांच फरवरी को यह घटना हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि पड़ोसियों ने सोमवार को महिला के फ्लैट से आ रही बदबू की शिकायत की जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव बरामद किया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई और महज दो घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लिया।

अधिकारी ने बताया कि शेख ने महिला के फ्लैट में जबरन घुसकर उस पर धारदार हथियार से हमला किया और उसे कुर्सी से बांध दिया। इसके बाद वह घर से कीमती सामान लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने शेख के पास से चोरी गया कीमती सामान बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\