देश की खबरें | कर्नाटक के हासन में प्रेमिका की गला रेतकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के हासन में झगड़े के बाद चाकू से गला रेतकर प्रेमिका की हत्या करने के आरोप में शुक्रवार को 23 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हासन, 17 नवंबर कर्नाटक के हासन में झगड़े के बाद चाकू से गला रेतकर प्रेमिका की हत्या करने के आरोप में शुक्रवार को 23 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी तेजस छह महीने से अधिक समय से युवती के साथ रिश्ते में था और युवती कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम की अंतिम वर्ष की छात्रा थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने भी उसी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की थी।

पुलिस ने कहा कि दोनों में अक्सर झगड़ा और बहस होती थी और हाल ही में आरोपी को लड़की के पिछले रिश्ते के बारे में पता चला, जिसके कारण उनके बीच झगड़ा हुआ।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने लड़की पर यह बात उससे छिपाने का आरोप लगाया जिसके कारण दोनों के बीच बहस हुई।

अधिकारी ने बताया कि लड़की आरोपी के ‘‘लगातार हस्तक्षेप’’ से तंग आ गई थी और उसने आरोपी से कहा कि वह उससे अपना रिश्ता खत्म करना चाहती है।

अधिकारी ने कहा कि इससे वह परेशान थी और आरोपी के साथ कोई वास्ता नहीं रखना चाहती थी।

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी ने बात करने के बहाने लड़की को बुलाया और अपनी मोटरसाइकिल से उसे शहर से 13 किलोमीटर दूर कुंती बेट्टा की ओर ले गया।

अधिकारी ने कहा कि वहां पहुंचकर दोनों में फिर झगड़ा हुआ जिसके बाद आरोपी ने चाकू निकालकर लड़की का गला रेत दिया।

उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद आरोपी घायल अवस्था में युवती को छोड़कर अपने दोपहिया वाहन से घटनास्थल से फरार हो गया।

अधिकारी ने बताया कि इलाके के कुछ लोग लड़की को नजदीकी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया और घटना के संबंध में आरोपी तेजस को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट